ह्यूमन कंप्यूटर शकुंतला देवी Human Computer Shakuntala Devi in Hindi

90 Shakuntala_Devi-wiki
‘ह्यूमन कंप्यूटर’ के नाम से प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ शकुंतला देवी के जन्मदिन के मौके पर गूगल ने एक डूडल लगाया है। www.google.co.in खोलने पर शकुंतला देवी के स्केच के साथ डिटिजल नंबर्स में Google लिखा आता है. शकुंतला देवी आज ही के दिन 4 नवंबर, 1929 को पैदा हुई थीं। 21 अप्रैल, 2013 को उनका निधन हो गया था।
अपने दिमाग में ही कैलकुलेशन करने में शकुंतला देवी बहुत तेज थीं। 6 साल की उम्र में उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी में पहली बार अपनी प्रतिभा का सार्वजनिक प्रदर्शन किया। शकुंतला देवी ने कुछ ही सेकंड में बड़े-बड़े कैलकुलेशन करके एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया।
15 साल की उम्र में वह यूरोप पहुंच गईं और वहां कई सार्वजनिक प्रदर्शन किए। एक बार बीबीसी रेडियो के एक कार्यक्रम के दौरान उनसे मैथ्स का एक कठिन सवाल पूछा गया और उसका जवाब उन्होंने तुरंत दे दिया। मजेदार बात यह थी कि शकुंतला देवी का जवाब सही था और रेडियो प्रजेंटेटर का जवाब गलत।
1977 में शकुंतला देवी अमेरिका गईं। यहां डलास की एक यूनिवर्सिटी में उनका मुकाबला तब के एक कंप्यूटर ‘यूनीवैक’ से हुआ। उन्हें 201 अंकों की एक संख्या का 23वां मूल निकालना था। यह सवाल हल करने में उन्हें 50 सेकंड लगे, जबकि ‘यूनीवैक’ ने इस काम के लिए 62 सेकंड का वक्त लिया। इस घटना के बाद वह पूरी दुनिया में छा गईं।
अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए उन्हें 1980 में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित लंदन के इंपीरियल कॉलेज ने बुलाया। यहां भी शकुंतला देवी का मुकाबला एक कंप्यूटर से था। उनको 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणनफल निकालने का काम दिया गया और यहां भी वह कंप्यूटर से तेज साबित हुईं। उनकी इस उपलब्धि को गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के 1982 एडिशन में जगह दी गई।
Previous
Next Post »